पुतलीघर के पास बनी बीआरटीएस लेन में बारिश का पानी जमा रहने से हालात बदतर हो गए हैं। पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण लेन में लंबे समय से पानी भरा हुआ है, जिससे वहां हरी काई जम गई है। इससे न केवल बदबू फैल रही है। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद पानी की निकासी को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जमा पानी मच्छरों के पनपने का कारण भी बन रहा है, जिससे बीमारी फैलने की आशंका बढ़ गई है। -नीलम कुमारी, निवासी पुतलीघर।


