सुनार से मारपीट-लूट: पीड़ित बोला- एक माह के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को नहीं पकड़ा

सुल्तानविंड रोड पर पुराने झगड़े की रंजिश में मारपीट और लूट मामले में सुनार ने पुलिस पर एक माह से कार्रवाई न करने के आरोप लगाए। मामला 9 जनवरी का है। पीड़ित सुनार मुख्तियार सिंह ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हमलावर विक्की कंडा और अमरजीत सिंह सहित कुल 11-12 लोगों उस पर हमला किया। आरोपियों ने बाइक को टक्कर मारकर गिराते हुए बेरहमी से पीटा था और करीब साढ़े 400 ग्राम सोना, 15 हजार रुपए, मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज लूट लिए थे। मामले में पुलिस ने केस तो दर्ज किया मगर एक महीने से आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाए है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्दी न्याय नहीं मिला तो हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे और जरूरत पड़ी तो सड़क पर प्रदर्शन भी करेंगे। वहीं एडीसीपी सिटी-3 हरपाल सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस ने 11 जनवरी को हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने आरोपियों के घरों में रेड की मगर सभी आरोपी अपने घरों में ताला लगाकर फरार हो गए थे। हमलावर विक्की का भी सोने का कारोबार है। वह राज्य से बाहर भी सोना बेचते थे। लोकेशन सामने आई, पुलिस रेड करने गई तो वह वहां से भी निकलने में सफल हो गए। पुलिस की रेड जारी है। जल्द आरोपियों को काबू किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *