भास्कर न्यूज | जालंधर शिव राम कला मंच श्रीराम लीला कमेटी मॉडल हाउस द्वारा बीती रात श्रीराम जन्म व ताड़का वध के साथ सीता स्वयंवर का दृश्य प्रस्तुत किया। मॉडल हाउस की दशहरा ग्राउंड में जारी श्रीरामलीला में चंदन भगत ने ज्योत प्रज्जवलित की। शुरुआत महाराज दशरथ (प्रदीप बीटी) द्वारा संतान प्राप्ति के लिए किए यज्ञ से हुई। फलस्वरूप उन्हें चार पुत्रों की प्राप्ति होती है। उधर, ऋषि विश्वामित्र (दमनीत सिंह) यज्ञ करते हैं, जिसे मारीच (सचित शर्मा) ओर सुबाहू (मिकुल शर्मा) द्वारा त हस नहस कर दिया जाता है। राक्षसों से परेशान ऋषि विश्वामित्र राजा दशरथ के पास मदद के लिए जाते हैं और श्रीराम (कार्तिक कुमार) और लक्ष्मण (अमनदीप हैरी) को साथ भेजने कहते हैं। महाराज दशरथ मना करते हैं पर गुरु वशिष्ठ के कहने पर वे श्रीराम और लक्ष्मण को ऋषि विश्वामित्र के साथ भेज देते हैं। यहां सुबाहू युद्ध में मारा जाता है और मारीच भाग जाता है। अंत मे ताड़का (आशु ग्रोवर) का भी वध हो जाता है। वहीं ऋषि विश्वामित्र श्रीराम और लक्ष्मण को साथ लेकर जनकपुरी राजकुमारी सीता के स्वयंवर में शामिल होते हैं। बहुत से राजकुमार स्वयंवर की शर्त को पूरा नहीं कर पाते।अंत में भगवान श्रीराम शिव धनुष का चीला चढ़ा कर स्वयंवर की शर्त पूरी कर सीता के गले में पुष्पमाला डालते हैं। धनुष की टंकार सुन कर भगवान परशुराम (लवी सिंह) वहा पहुंचते हैं। इस बीच लक्ष्मण और परशुराम के बीच तकरार होती है। अंत में परशुराम श्रीराम जी को अपना धनुष देकर उसका चीला चढ़ाने को कहते हैं, जिसे रामजी बहुत सहज भाव से चढ़ा देते हैं। यहां चेयरमैन हरजीवन गोगना, संस्थापक व अध्यक्ष रजनीश कुमार, डायरेक्टर धीरज सहगल, महासचिव कुलविंदर सिंह हीरा, कोषाध्यक्ष विशाल भल्ला, उपचेयरमैन नरेन्द्र भगत, संयुक्त सचिव शिवम कालिया, स्टेज सचिव प्रियव्रत शास्त्री, प्रोमट डायरेक्टर कार्तिक, जगदीश बिट्टा, प्रदीप बीटी, प्ले बैक सिंगर प्रितपाल सिंह मौजूद रहे। मंचन की शुरुआत करते प्रबंधक।


