नारायणपुर| राज्य सरकार की पुनर्वास नीति एवं जिला प्रशासन के प्रयासों के तहत आत्मसमर्पित माओवादियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार सकारात्मक पहल की जा रही है। पुनर्वास केंद्र में रह रहे आत्मसमर्पित माओवादियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण एवं रचनात्मक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार अब प्रत्येक बुधवार को प्रोजेक्टर के माध्यम से देशभक्ति, प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक फिल्मों का सामूहिक प्रदर्शन किया जाएगा।


