महिला खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने प्रतियो​​गिताएं होंगी आयोजित

भास्कर न्यूज | नारायणपुर जिले में ब्लाक एवं जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। ब्लाकों में उपलब्ध खेलों की सुविधा के आधार पर एथलेटिक्स 100 मीटर, 400 मी., तवा फेंक, खो-खो, बैडमिंटन, व्हालीबाल, फुटबाल एवं रस्साकसी खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित किया जाएगा। सभी स्तरों की प्रतियोगिताएं सुबह 09 बजे से प्रारंभ होगी। ओरछा ब्लाक में 06 फरवरी, नारायणपुर ब्लाक में 09 फरवरी तथा 17 फरवरी को जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता आयोजित होगी। महिला खेल प्रतियोगिता में 09 वर्ष से 35 वर्ष तक के स्कूल, कॉलेज, छात्रावासों में अध्ययनरत तथा जिले के निवासी, बालिका एवं महिला खिलाड़ी हिस्स ले सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को निर्धारित प्रपत्र में आवेदन जमा करना होगा। पंजीयन के लिए बीईओ कार्यालय नारायणपुर एवं ओरछा, खंड स्त्रोत समन्वयक, नारायणपुर एवं ओरछा ब्लाक, कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, नारायणपुर एवं ओरछा तथा जिला कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग से संपर्क कर सकते हैं। ब्लाक स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन के लिए प्रति ब्लाक 35 हजार रुपये उपलब्ध कराया जाएगा। आयोजन में सम्मिलित होने के लिए बालिका, महिला को नारायणपुर जिले का निवासी होना अथवा अध्ययनरत या कार्यरत होना आवश्यक है। विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक व नगद उपहार ब्लाक स्तर एवं जिला स्तर के विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी एवं पुरस्कार की राशि प्रदाय की जाएगी। खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के लिए नगद पुरस्कार की राशि प्रदान की जाएगी। नारायणपुर एवं ओरछा बीईओ द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारियों के सहयोग से ब्लाक स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन करते हुए 17 फरवरी को आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की सहभागिता एवं वापस ले जाने की व्यवस्था की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *