बीजापुर| जिले में संचालित छू लो आसमान कोचिंग सेंटर के लिए जेईई एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गणित विषय के विषय विशेषज्ञ शिक्षक के लिए साक्षात्कार 18 फरवरी को सुबह 11 बजे कार्यालय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आयोजित किया गया है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को समस्त दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर वॉक इंन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।


