नारायणपुर| नीति आयोग भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान 2.0 का ब्लॉक स्तरीय शुभारंभ ओरछा ब्लाक में आयोजित किया गया। बैठक में अभियान की पृष्ठभूमि, उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए अभियान 1.0 की उपलब्धियों की समीक्षा की गई। अभियान 2.0 को मिशन मोड में संचालित कर 6 प्रमुख लक्षित संकेतकों पर समन्वित प्रयासों से परिणाम हासिल करने का आह्वान किया गया।


