सुकमा| सुकमा सहित अन्य जिलों के न्यूनतम 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा 09 फरवरी को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप लाइवलीहुड कॉलेज, सुकमा में सुबह 11से दोपहर 3 बजे तक होगा। ड्राइव मैनेजमेंट सर्विसेज, चेन्नई द्वारा सहायक के 2000 पदों पर भर्ती की जाएगी।


