लुधियाना| टिब्बा रोड प्रीत नगर स्थित पुराना अग्रवाल पीरखाना में पीर बाबा जी की चौकी का आयोजन किया गया। पीरखाना में पीर फकीरों द्वारा कव्वालियां गाकर गुणगान किया गया। उपस्थित संगत के लिए लंगर का आयोजन भी किया। इस दौरान गद्दी नशीन विजय बाबा, मोनू बाबा गोरा बाबा शेख, प्रिंस गोयल, अनीता रानी, सुमन रानी, किरना भाटिया, टिंकू कुमार आदि मौजूद रहे।


