पुराना उतार कर नया तिरंगा लगाया गया

लुधियाना| जगराओं पुल त्रिमूर्ति के पास लगे 100 फीट ऊंचे तिरंगे के क्षतिग्रस्त होने के संबंध में दैनिक भास्कर ने खबर प्रकाशित की थी। तिरंगे के क्षतिग्रस्त होने पर भी निगम प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था जो कि तिरंगे का अपमान था। भास्कर ने तिरंगे के अपमान के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। भास्कर में खबर प्रकाशित होने के साथ ही हरकत में आए निगम प्रशासन ने वीरवार को पुराने तिरंगे को उतारकर उसकी जगह नया तिरंगा लगा दिया। गौर हो कि इतनी ऊंचाई पर लगा तिरंगा दूर से ही दिखाई देता है और यहां से गुजरने वालों में आकर्षण का केंद्र रहता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *