पुरानी दुश्मनी में मारपीट युवक गंभीर रूप से घायल

भास्कर न्यूज | गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के कुरैशी-मछली मोहल्ला में बीती देर शाम मंगलवार को पुरानी दुश्मनी को लेकर दो पक्षों के में मारपीट हुई।मो. आफताब कुरैशी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग घायल युवक को सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने धनबाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल की नानी तारा खातून, कुरैशी मोहल्ला निवासी ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर बताया कि उनका नाती आफताब कुरैशी बीती देर शाम मछली मोहल्ला, भुईयां टोली, कुआं के सामने से जा रहा था। तभी बबलू, राहुल , शाहिल, सुमित व अन्य 3-4 लोग, जो मछली मोहल्ला भुईयां टोली के निवासी हैं, ने उसका रास्ता रोककर गाली-गलौज की। जब आफताब ने विरोध किया, तो उक्त लोग रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गए। थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *