पुरानी पेंशन दिलाने की पहल पर डीएसई से की भेंट

जमशेदपुर| झारखंड सरकार द्वारा सेवानिवृत्त राज्य कर्मियों को पुरानी पेंशन की सौगात दिए जाने के बाद पूर्वी सिंहभूम में भी इसका लाभ मिलना शुरू हो गया है। इसी क्रम में एनएमओपीएस/झारोटेफ पूर्वी सिंहभूम की जिला कमेटी ने शनिवार को जिला शिक्षा अधीक्षक से शिष्टाचार भेंट की और पीपीओ जारी होने पर उन्हें बधाई दी। कहा गया कि अबतक जिले के 6 सेवानिवृत्त शिक्षकों निर्मला तारा बाजराय, राजकिशोर महतो, केरोलिना नाग, अंजू रानी मिंज, जयालक्ष्मी जी और वीर कुमारी कच्छप का पीपीओ जारी हो चुका है। जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलते ही उन्हें पुरानी पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। झारोटेफ जिलाध्यक्ष पंचानन महतो और सचिव उत्पल चक्रवर्ती ने कहा कि यह राज्य सरकार की एक सराहनीय पहल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *