पुरानी रंजिश में युवक पर 10 लोगों ने किया हमला

जवाहर नगर कैंप इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना 26 दिसंबर की शाम की बताई जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कई नामजद आरोपियों समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित दीपक कुमार, निवासी बाल्मीकि मोहल्ला ने बताया कि आरोपियों से उसकी पहले से रंजिश चली आ रही है। घटना वाली शाम आरोपी प्रेम गुस्से में उसके घर पहुंचा और आरोप लगाया कि उसके बच्चे उसे बार-बार गुस्से से घूरते हैं। इसी बात को लेकर उसने धमकी देते हुए कहा कि आज वह हिसाब पूरा करेगा। दीपक के अनुसार, उसने हालात बिगड़ते देख आरोपी को समझाकर शांत कराने की कोशिश की, लेकिन प्रेम ने बहसबाजी करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शुरुआत में तीन लोगों ने उसे पीटा, इसके बाद करीब 10 लोगों ने उसे घेर लिया और दात व डंडों से जमकर पिटाई की। हमले के दौरान मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ ने बीच-बचाव कर किसी तरह पीड़ित की जान बचाई। घायल अवस्था में दीपक को उपचार के लिए ले जाया गया। मामले में थाना डिवीजन-5 पुलिस ने प्रेम, काला, गोरा, बेबी समेत 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *