बालोद| जिला पंचायत सभाकक्ष में सामान्य सभा की बैठक हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चन्द्राकर की अध्यक्षता में खनिज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग, जल संसाधन विभाग, बिजली विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों सहित पुराने जिला पंचायत भवन के किराए पर चर्चा की गई। बैठक में पूर्व बैठक की पालन प्रतिवेदन पर चर्चा की गई। जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी सहित समितियों के सभापति मौजूद थे।


