मुंगेली में मिशन 90 प्लस अभियान:मंत्री-विधायक करेंगे स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता का निरीक्षण, इधर पुलिस ने साइबर अपराध से बचाव के लिए किया जागरूक

मुंगेली में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत ‘मिशन 90 प्लस परीक्षा परिणाम उन्नयन कार्यक्रम’ शुरू किया गया है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य सरकारी हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करना है। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव समेत कई जनप्रतिनिधियों को स्कूलों का निरीक्षण करने का दायित्व सौंपा गया है। तोखन साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंतेली का निरीक्षण करेंगे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव गोड़खाम्ही के स्कूल में जाएंगे। मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले दशरंगपुर और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक चुनचुनिया के स्कूल का दौरा करेंगे। तीनों विकासखंडों के जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने भी विद्यालयों का चयन कर लिया है। इस पहल से छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन और शैक्षिक संसाधन मिलेंगे। अभियान का लक्ष्य बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक सफलता दर हासिल करना है। साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी मुंगेली पुलिस विभाग ने ‘पहल’ अभियान के तहत गांधी मैदान जरहागांव में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय और उपाध्यक्ष प्रतिनिधि देवचरण भास्कर मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पटेल ने साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों का पालन और नशामुक्ति पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों और महिलाओं से जुड़े अपराधों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया। सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय ने नशामुक्ति और साइबर ठगी से बचाव पर बल दिया। उन्होंने मुंगेली पुलिस के ‘पहल’ अभियान की सराहना की। कार्यक्रम में समी के 101 पौधों का वितरण भी किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *