हाल ही में सवाई माधोपुर की पुराने शहर में लेपर्ड के हमले में एक 7 वर्षीय बालक विक्रम बंजारा की मौत हो गई थी। जिसके बाद वन विभाग ने पिंजरा लगाकर लेपर्ड को पकड़ा था। वहीं अब इस घटना को कुछ दिन ही बीते थे की फिर से शहर में लेपर्ड का मूवमेंट नजर आने लगा है। रामलीला के आस पास गाय खाता दिखा लेपर्ड मंगलवार रात पुराने शहर की रामलीला मैदान के पास लेपर्ड का मूवमेंट देखा गया। इस दौरान लेपर्ड को देखने के लिए यहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद आरओपीटी रेंजर अश्विनी प्रताप सिंह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पहुंचकर वन विभाग की टीम ने भीड़ को मौके से दूर हटाया। हालांकि यहां भीड़ ज्यादा होने के चलते लेपर्ड रानी हिंडोला की पहाड़ियों में कहीं छिप गया। इस दौरान वन विभाग की ओर से रामलीला मैदान के आसपास वाले इलाकों में लेपर्ड के पगमार्क देखे गए। वन विभाग के अनुसार रामलीला मैदान के पीछे किसी व्यक्ति ने मरा हुआ जानवर (गाय) डाल दिया था। जिसके चलते यहां पर लेपर्ड का मूवमेंट बना हुआ है। फिलहाल इलाके में लगातार मॉनिटरिंग और ट्रैकिंग की जा रही है वहीं वन विभाग ने लोगों को मृत जानवर जंगल के आसपास नहीं डालने की हिदायत भी दी गई है।


