पुरोहितों के अच्छे मार्गदर्शन से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आता है : आर्चबिशप

सिटी रिपोर्टर | रांची रांची महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने रविवार को रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के चान्हो पल्ली में सोसाइटी ऑफ डॉन बॉस्को दीमापुर प्रोविंस के उपयाजक एलियाजर कुजूर को पुरोहिताभिषेक प्रदान किया। इस समारोह की शुरुआत महाधर्माध्यक्ष ने मिस्सा बलिदान अर्पित कर किया। पुरोहिताभिषेक समारोह के पहले चान्हो पल्ली में महाधर्माध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। पुरोहित अभिषेक की धर्मविधि की अगुवाई महाधर्माध्यक्ष ने की। उन्होंने अपने धर्मोपदेश में कहा कि प्रत्येक पुरोहित को निःस्वार्थ जीवन जीना व अच्छा आचरण करना महत्वपूर्ण है। उनके अच्छे मार्गदर्शन व आचरण से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आता है। साथ ही पुरोहित अपने जीवन को सदा दूसरों को समर्पित करने में तत्पर रहे। उन्होंने उपयाजक एलियाजर कुजूर के अभिषेक पर उसे संबोधित करते हुए पुरोहित, शिक्षक तथा चरवाहा के रूप में उसके कार्य का अर्थ समझाया तथा अपनी जिम्मेदारी को निष्ठापूर्ण निर्वहन करने का संदेश भी दिया। मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पशुपालन, कृषि व सहकारी मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सभी को समाज सेवा में अपना योगदान देने का भी आह्वान किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने दूसरों के लिए जीवन समर्पित करने से प्राप्त खुशी व संतुष्टि का ब्योरा देते हुए सभी को छोटी-छोटी सेवा कार्य करने का आह्वान किया। मौके पर मांडर के पूर्व विधायक बंधु तिर्की, चान्हो के पल्ली पुरोहित फादर अलबर्ट लकड़ा, फादर दीपक बाड़ा, फादर युस्तास खलखो, फादर अनुज सोरेंग, महाधर्माध्यक्ष के सचिव फादर असीम मिंज अन्य पुरोहित, विभिन्न धर्म समाज की धर्म-बहनें व ख्रीस्तीय विश्वासी शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *