सुकुल दैहान चौकी इलाके के रेंगाकठेरा में दो बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक के चालकों की मौत हो गई। घटना रविवार रात करीब 10.30 बजे की है। सुकुल दैहान पुलिस ने बताया कि चिखली निवासी 25 वर्षीय तरुण पटेल अपनी बाइक से निजी काम से ठेलकाडीह गया था, जहां से रात में घर लौट रहा था, तभी उसकी बाइक की टक्कर विपरीत दिशा से आ रहे 22 वर्षीय प्रीतेश सोनी की बाइक से हो गई। दोनों बाइक के भिड़ंत इतनी जोरदार था कि तरुण पटेल और प्रीतेश सोनी को सिर व शरीर के दूसरे हिस्सों में गंभीर चोट आई थी। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से दोनों घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। प्रीतेश सोनी की हास्पिटल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई, वहीं तरुण पटेल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


