राजनांदगांव| जिले में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम 10 से 25 फरवरी तक चलेगा। सभी पात्र व्यक्तियों को दवा उपलब्ध कराने तथा दवा खिलाने कहा गया है। कलेक्टर ने जागरूकता गतिविधियां संचालित करने कहा है। नागरिकों से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा दी जाने वाली फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन करने तथा जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने में सहयोग प्रदान करने की अपील की। 10 से 12 फरवरी तक दवा सेवन कराया जाएगा।


