पुलिसकर्मी के सूने मकान से दो लाख का सामान चोरी:श्योपुर में प्रधान आरक्षक के घर से सोने-चांदी के जेवर ले गए बदमाश

श्योपुर शहर की क्रेशर कॉलोनी में ट्रैफिक थाने में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। अज्ञात बदमाश घर से करीब दो लाख रुप कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना का पता सोमवार देर शाम तब चला, जब पुलिसकर्मी अपने परिवार के साथ बाहर से लौटे। शादी की तैयारी के लिए ग्वालियर गए थे जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक बृजेंद्र सिंह जाटव 3 जनवरी को अपनी भतीजी की शादी के लिए मैरिज गार्डन देखने परिवार सहित ग्वालियर गए थे। वे एक दिन की छुट्टी पर थे। सोमवार शाम जब वे श्योपुर स्थित अपने घर पहुंचे, तो घर के अंदर का नजारा देख हैरान रह गए। अंदर के कमरे का ताला टूटा मिला प्रधान आरक्षक ने बताया कि घर का मुख्य गेट बाहर से सुरक्षित था, लेकिन अंदर कमरे का ताला टूटा हुआ था। कमरों में रखा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि कीमती जेवरात गायब हैं। सोने-चांदी के जेवरात चोरी चोर घर से सोने और चांदी के आभूषण ले गए। चोरी हुए सामान में एक सोने की अंगूठी, करधनी, चार सोने के सिक्के, छह चूड़ा और चांदी की तोड़ियां शामिल हैं। प्रारंभिक तौर पर चोरी गए माल की कीमत करीब दो लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि चोरों ने घर खाली होने का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। केस दर्ज, चोरों की तलाश जारी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई है। पुलिस ने जल्द खुलासा करने और इलाके में गश्त बढ़ाने की बात कही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *