बन्ना ने कहा- विधायक की नजर कीमती जमीनों पर:भूमि हड़पना अब एक ‘धंधा’ बन गया, कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस आंदोलन करेगी

मऊगंज के पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ने भाजपा सरकार और स्थानीय विधायक प्रदीप पटेल पर आरोप लगाया कि विधायक एक जमीन विवाद में धरने पर बैठकर अपनी मर्यादा भूल गए हैं। बन्ना ने चेतावनी दी कि अगर इन मामलों में कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन करेगी। पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व विधायक बन्ना ने कहा कि भाजपा सरकार घमंड में चूर है और उसे जनता की कोई फिक्र नहीं है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव अब केवल धनबल और सत्ता के गलत इस्तेमाल से जीते जा रहे हैं, जिसकी वजह से आम जनता की भावनाओं की अनदेखी हो रही है। विधायक के धरने पर उठाए सवाल बन्ना ने मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि एक जनप्रतिनिधि का आधी रात को जमीन विवाद में धरने पर बैठना और पुलिस-प्रशासन पर दबाव बनाना गलत है। उन्होंने सवाल किया कि जब मामला कोर्ट, तहसील और कलेक्टर के पास चल रहा है, तो विधायक को किसी एक पक्ष का साथ देने का अधिकार किसने दिया? जमीन हड़पने को बताया ‘व्यवसाय’ पूर्व विधायक ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मऊगंज के जिला बनने के बाद से विधायक की नजर कीमती जमीनों पर है। उन्होंने कहा कि जमीन हड़पना अब एक ‘धंधा’ बन गया है, जिससे सबसे ज्यादा गरीब, आदिवासी और अल्पसंख्यक वर्ग के लोग परेशान हो रहे हैं। इंदौर की घटना और आंदोलन की चेतावनी सुखेंद्र सिंह बन्ना ने इंदौर की घटनाओं और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयानों का भी जिक्र किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर भाजपा नेतृत्व ने अपने नेताओं पर लगाम नहीं कसी, तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *