बीसीसीआई द्वारा आयोजित टूर्नामेंट कद लिए आरसीए द्वारा जिले से अंडर 14 चैलेंजर प्रतियोगिता में क्यांश देरवाल का चयन किया गया है। डीसीए सचिव बृज किशोर उपाध्याय ने बताया कि 7 जनवरी से प्रदेश के सभी जिलों से चयनित खिलाड़ियों की चैलेंजर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दो दिवसीय मैच करवाए जाएंगे और इन मैच की परफॉर्मेंस से टीम राजस्थान बनाई जाएगी। इस चयन से जिले के और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही जिले में खिलाड़ियों के प्रदेश स्तरीय चयन को लेकर कड़े फैसले और सुधार की आवश्यकता है, जिससे प्रत्येक फॉर्मेट में जिले से खिलाड़ियों की संख्या में इजाफा हो।


