पुलिस आरक्षक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार:शहडोल में दुर्गा विसर्जन ड्यूटी के दौरान किया था वार, दो महीने से था फरार

शहडोल पुलिस ने रविवार को एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। इस बदमाश पर दुर्गा विसर्जन ड्यूटी के दौरान एक पुलिस आरक्षक पर चाकू से हमला करने का आरोप है। घटना 2 अक्टूबर को हुई थी, जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। आरक्षक के साथ की गाली-गलौज, चाकू से किया था हमला जानकारी के अनुसार, 2 अक्टूबर को थाना धनपुरी में पदस्थ आरक्षक जयप्रकाश श्रीराम की ड्यूटी पंचमुखी मंदिर के सामने ईदगाह के पास दुर्गा विसर्जन के दौरान लगाई गई थी। इसी दौरान आरोपी संतबीर रजक मौके पर पहुंचा और आरक्षक के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने हत्या की नीयत से आरक्षक पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में आरक्षक जयप्रकाश श्रीराम को गंभीर चोटें आईं। दो महीने से फरार चल रहा था आरोपी आरक्षक की रिपोर्ट पर थाना धनपुरी में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था, जिसकी तलाश में शहडोल पुलिस लगातार जुटी हुई थी। जिला अस्पताल से पुलिस ने पकड़ा पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी संतबीर रजक उर्फ छोटू, निवासी एफसीआई गोदाम के पास, नादरन कॉलोनी शहडोल, जिला अस्पताल आया है। धनपुरी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे जिला अस्पताल शहडोल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी संतबीर रजक थाना कोतवाली शहडोल का निगरानी बदमाश है और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *