रांची |पुलिस एनकाउंटर में मारा गया अपराधी अमन साहू का सोशल मीडिया पर अब भी अकाउंट एक्टिव है। 6 अप्रैल को उसके अकाउंट से एक पोस्ट जारी कर रामनवमी की शुभकामनाएं दी गई है। सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में दो पोस्टर शेयर किया गया है। सोशल मीडिया पर अचानक अमन साहू के अकाउंट एक्टिव होने के बाद लोग चौक रहे हैं। मालूम हो कि 11 मार्च को पलामू में एटीएस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद अमन साहू मारा गया था।


