तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, घायल युवक को छोड़ भागी महिला, केस दर्ज

रांची| जेपी मार्केट धुर्वा निवासी मुकेश प्रसाद को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसा शाम करीब 6:30 बजे हुआ। मुकेश अपने भाई मधु प्रसाद के साथ बाइक से हटिया की ओर जा रहे थे। भोकरो पुल रेलवे फाटक के पास पीछे से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मुकेश कुछ दूर जा गिरे। उन्हें चोटें आईं। मौके पर मौजूद रेलवे कर्मचारी की मदद से कार को रोका गया। कार चला रही महिला से इलाज के लिए कहा गया तो वह अभद्र व्यवहार करने लगी और मौके से भाग गई। रेलवे कर्मचारी ने मुकेश को सड़क से किनारे किया। इसके बाद मुकेश इलाज के लिए डॉक्टर के पास गए। इसके बाद मुकेश ने जगरनाथपुर थाना में उक्त के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *