पुलिस और स्वयंसेवको ने महराजा चौक में चालकों को यातायात के नियम बताए

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर रविवार को महाराजा चौक में नेहरु युवा केंद्र जशपुर के युवाओं ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया। इसमें यातायात पुलिस के जवान मनोहर लकड़ा ने युवाओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। महाराजा चौक में रविवार को नेहरू युवा केंद्र जशपुर के 25-30 युवाओं ने नागरिकों को यातायात सुरक्षा के िलए जागरूक किया।जशपुर शहर में रविवार को साप्ताहिक बाजार लगने की वजह से दूरदराज से ग्रामीण जशपुर बाजार आते है। ऐसे में यातायात नियमों की अनदेखी की वजह से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसमें हेलमेट पहनने, तीन सवारी न करने, सीट बेल्ट लगाने, शराब पीके वाहन न चलाने, नंबर प्लेट और लाइसेंस के साथ वाहन चलाने की अपील की गई। नेहरु युवा केंद्र से सूर्यकांत चंद्रा और संजीव भगत उपस्थित रहे। स्वयंसेवियों ने आने जाने वाले वाहन चालकों को बिना हेलमेट और कई सवारी बैठाने और अन्य खामियों को गिनाते हुए उन्हें यातायात के नियमों को पालन करने के लिए जागरूक किया। साप्ताहिक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत ट्रैफिक इंस्पेक्टर एवं टीम के निर्देशन में स्वयंसेवी विद्यार्थियों को प्रारंभ में सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों से अवगत कराया गया। इस दौरान अधिकांश वाहन चालकों ने अच्छी प्रतिक्रिया दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *