भरनो|भरनो थाना परिसर में मंगलवार को उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों व पुलिसकर्मी के साथ थाना प्रभारी कंचन प्रजापति के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने सड़क सुरक्षा को लेकर शपथ लिया। जिसमें सभी ने सामूहिक रूप से सड़क सुरक्षा व यातायात के नियमों का पालन करने के िलए प्रतिज्ञा ली कि मैं प्रतिज्ञा करता हूं कि सड़क पर गाड़ी चलाने से पहले मैं सुरक्षा संबंधी सभी मामलों पर ध्यान दूंगा, मैं हमेशा सड़क और यातायात के नियमों का पालन करूंगा, मैं अपनी और सड़क पर यात्रा कर रहे सभी सहयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करूंगा, मैं सड़क सुरक्षा के प्रति पूरी लगन और समर्पण के साथ काम करूंगा और दूसरों को भी शिक्षित और जागरूक होने के लिए प्रेरित करूंगा। मैं सड़क दुर्घटनाओं से प्रभावित व्यक्तियों की मदद करने का हमेशा प्रयास करूंगा। इस मौके पर थाना प्रभारी कंचन प्रजापति के अलावे सब इंस्पेक्टर मंटू चौधरी, अभिनंदन कुमार, विजय लकड़ा, निर्मल प्रसाद, एएसआई अजय कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।


