पुलिस की वर्दी पहनकर रौब झाड़ता था, गिरफ्तार

लुधियाना| हवलदार की वर्दी पहनकर घूम रहे निजी कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड को थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने काबू किया है। आरोपी खुद को थाना लाडोवाल में तैनात बताता था और लोगों पर रौब झाड़ता था। पुलिस ने उसके कब्जे से पुलिस का नकली पहचान पत्र, वर्दी, बूट, बैल्ट भी बरामद की हैं। आरोपी की पहचान गांव खुदाई चक्क, थाना सिधवां बेट, हंबड़ा रोड निवासी कुलविंदर सिंह उर्फ जोत के रूप में हुई है। आरोपी यह वर्दी और दूसरा सामान किससे लेकर आया था, इस बारे में पूछताछ जारी है। जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर 8 के इंचार्ज अमृतपाल शर्मा ने बताया कि आरोपी के बारे में पुलिस को किसी ने सूचना दी थी। बताया गया था कि आरोपी लाडोवाल में एक निजी कंपनी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड कार्यरत है। लेकिन वह पुलिस की वर्दी पहनकर घूमता है और खुद को थाना लाडोवाल में बतौर हवलदार तैनात बताता है। इस पर पुलिस ने चंदन नगर पुली के निकट नाकाबंदी की और बाइक सवार आरोपी को काबू किया। आरोपी से पुलिस ने जाली पहचान पत्र भी बरामद किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *