राजनांदगांव| ग्राम सिंघोला में आयोजित प्रदेश स्तरीय मां भानेश्वरी देवी जयंती महोत्सव में सांसद संतोष पांडे पहुंचे। उन्होंने मां भानेश्वरी के दर्शन किए। आशीर्वाद लिया। प्रदेश और जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। सांसद पांडेय ने कहा कि मां भानेश्वरी के चमत्कार, त्याग और तपस्या की कहानियां क्षेत्र में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने अपना जीवन समाज सेवा में समर्पित किया। महोत्सव में युवा मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र साहू, वक्रतुंड साहू, डोमेश्वर साहू, पाशपाल साहू, जितेंद्र कुमार, अभिजीत साहू सहित युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


