पुलिस जवानों को जन्मदिन पर मिलेगी छुट्टी:सूरजपुर डीआईजी का फैसला, थाना और चौकी स्तर पर भी मनाया जाएगा बर्थडे

सूरजपुर के डीआईजी और एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने पुलिस कर्मियों के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है। अब पुलिस जवानों को उनके जन्मदिन पर छुट्टी मिलेगी। इस योजना की शुरुआत 1 जुलाई 2025 को थाना सूरजपुर में पदस्थ एएसआई नंदलाल सिंह और विवेकानंद सिंह के जन्मदिन से की गई। डीआईजी ठाकुर ने कहा कि, पुलिस कर्मी 24 घंटे काम करते हैं। कई बार वे अपना जन्मदिन भी नहीं मना पाते। कुछ जवान ड्यूटी के कारण अपने परिवार से दूर रहते हैं। इसलिए उन्हें जन्मदिन पर छुट्टी या परमिशन दी जाएगी। पुलिसकर्मियों को उनके खास दिन पर राहत इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों को उनके खास दिन पर राहत देना है। इससे वे अपने परिवार के साथ समय बिता सकेंगे। थाना-चौकी प्रभारियों को भी इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग में यह पहल पुलिस परिवार की भावना को मजबूत करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *