युक्तियुक्तकरण को लेकर शिक्षकों का विरोध जारी:धमतरी में 2008 के सेटअप को लागू करने की मांग; रैली निकालकर पहुंचे SDM कार्यालय

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शिक्षक साझा मंच ने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने गांधी मैदान से रैली निकाली और एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों की प्रमुख मांगों में 2008 के सेटअप के आधार पर युक्तियुक्तकरण करना शामिल है। शिक्षकों का कहना है कि वर्तमान युक्तियुक्तकरण में व्यापक विसंगतियां हैं। उनकी मांग है कि दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। वित्त विभाग द्वारा स्वीकृत पदों के अनुरूप युक्तियुक्तकरण किया जाए। प्राचार्य के सीधी भर्ती के 10 प्रतिशत पदों को विभागीय परीक्षा लेकर भरा जाए। बीएड प्रशिक्षण की अनिवार्यता को शिथिल करने की मांग शिक्षक साझा मंच का कहना है कि हाईकोर्ट के निर्णय के मुताबिक शिक्षक सोना साहू को पंचायत और शिक्षा विभाग की पूर्व सेवा अवधि की गणना कर एरियर्स सहित क्रमोन्नत वेतनमान का भुगतान किया गया है। शिक्षकों की अन्य मांगों में एल.बी. संवर्ग को प्रथम नियुक्ति तिथि से पूर्व सेवा की गणना कर पेंशन और अन्य लाभ देना शामिल है। साथ ही पदोन्नति में बीएड प्रशिक्षण की अनिवार्यता को शिथिल करने की मांग की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *