पुलिस देख छत पर चढ़ा चाकूबाजी का आरोपी:समझाइश देकर नीचे उतारा, एक महीने से चल रहा था फरार

सागर के कोतवाली थाना क्षेत्र में चाकूबाजी के आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची। पुलिस देखकर आरोपी दो मंजिला मकान की छत पर चढ़ गया। वह नीचे कूदने की धमकी देने लगा। लेकिन पुलिस ने समझाइश के बाद उसे नीचे उतारा और गिरफ्तार कर थाने लाई। जहां मामले को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, 13 दिसंबर को कटरा बाजार और माता मढ़िया के पास चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया था। वारदात में शामिल करीब 6 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। कुछ आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन आरोपी गोलू उर्फ यश कोरी लंबे समय से फरार चल रहा था। शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी यश कोरी माता मढ़िया क्षेत्र में स्थित एक मकान में रह रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वह घर में ताला लगाकर छत पर चढ़ गया। पुलिस ने उसे नीचे आने का कहा तो वह आ नहीं रहा था। काफी समझाइश के बाद वह माना और नीचे आया। पुलिस ने उसे पकड़कर थाने लाई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया
सीएसपी ललित कश्यप ने बताया कि चाकूबाजी के मामले में फरार आरोपी यश कोरी को पुलिस टीम पकड़ने गई थी। जहां वह छत पर चढ़ गया था। जिसे समझाइश देकर नीचे उतारा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व से मोतीनगर और कोतवाली थाने में 10 से अधिक अपराध दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *