सागर में नीलगाय का शिकार, दो आरोपी गिरफ्तार:बंडा वन परिक्षेत्र की वारदात, डॉग स्क्वॉड से सर्चिंग कर जब्त किया नीलगाय का सिर

सागर के बंडा वन परिक्षेत्र में नीलगाय का शिकार किया गया है। शिकार की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान मौके से नीलगाय का मांस और अन्य अवशेष बरामद किए गए। शुक्रवार को डॉग स्क्वॉड बुलाकर सर्चिंग की गई। इस दौरान जंगल में छिपाया गया वन्यजीव का सिर जब्त किया गया है। मामले में वन विभाग की टीम ने दो संदेहियों को हिरासत में लिया गया। जिनसे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, वन विभाग को सूचना मिली थी कि बंडा वन परिक्षेत्र के पाटन-नयाखेड़ा गांव के पास नीलगाय का शिकार किया हुआ है। सूचना मिलते ही टीम गठित कर कार्रवाई के लिए रवाना की गई। टीम ने मुखबिर के बताए अनुसार स्थान पर दबिश दी। जांच के दौरान जंगल में वन्यजीव का मांस और अवशेष मिले, जिससे शिकार की पुष्टि हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य जुटाने और आरोपियों की पहचान के लिए रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व से डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया। टाइगर रिजर्व के डॉग स्क्वॉड के प्रशिक्षित डॉग गैलीलियो ने घटनास्थल पर पहुंचकर सर्चिंग की। सर्चिंग के दौरान जंगल से नीलगाय का सिर बरामद किया गया। शिकारियों ने सिर को झाड़ियों में छिपा दिया था। आरोपियों से पूछताछ की जा रही
रेंजर विकास सेठ ने बताया कि नीलगाय के शिकार होने की सूचना पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई में मांस, सिर और अन्य अवशेष जब्त किए गए हैं। डॉग स्क्वॉड से सर्चिंग कर आरोपियों से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं। मामला दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *