कोटा| भीमगंजमंडी पुलिस ने तीन अलग-अलग व्यक्तियों से चाकू और छुर्रा बरामद किए हैं। भीमगंजमंडी सीआई रामकिशन गोदरा के नेतृत्व में एएसआई मोहम्मद रशीद मय टीम ने माल रोड शिव मंदिर के पास से अरबाज खान को पकड़ा। उसके कब्जे से छुर्रा बरामद किया। एएसआई कमलेश कुमार ने हुसैनी नगर मैन रोड वाटर कूलर के पास जय सिंह को पकड़ा। उसके कब्जे से तेज धारदार छुर्रा बरामद कर उसे गिरफ्तार किया। वहीं कुन्हाड़ी सीआई अरविन्द भारद्वाज के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को काली बस्ती कुन्हाड़ी से आरोपी दिलीप गुर्जर को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। दिलीप गुर्जर के खिलाफ पूर्व में भी चोरी, लडाई-झगडे, लूटपाट के केस दर्ज हैं।


