पुलिस ने नावाजयपुर में 250 किलो जावा महुआ नष्ट की

पाटन | होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के िलए नावाजयपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में रविवार की संध्या बेला में हरैया, दुअंबा, धंगरडीहा एवं कंचनपुर सहित विभिन्न गांवों में सघन छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 250 किलोग्राम अवैध जाबा महुआ तथा शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरणों को बरामद कर मौके पर ही विनष्ट कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। इधर, सोमवार को थाना क्षेत्र के महुलिया एवं सिरमा में विधि-व्यवस्था संधारण, भ्रमण एवं सूचना संकलन के क्रम में होली पर्व के मद्देनज़र ग्राम पालहे कला और सिरमा में अवैध महुआ शराब के विरुद्ध छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में करीब 120 किलोग्राम जावा महुआ, लगभग 30 लीटर तैयार महुआ शराब तथा शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरणों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *