श्राद्ध का भोज खाने गए बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या

भास्कर न्यूज| तरहसी श्राद्ध का भोज खाने गए एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। उसका शव दो दिन बाद सोमवार को जंगल से बरामद किया गया। घटना पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के सेवती डाक बंगला के समीप पदमा जाने वाली सड़क से सटे कुसुमटांड़ जंगल में हुई। डेड बॉडी का पोस्टमार्टम एमएमसीएच में कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक की पहचान आर्का पंचायत के काजी पकरी निवासी 70 वर्षीय राजदेव महतो के रूप में हुई है। इस संबंध में पत्नी दुलारी देवी के बयान पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। थाना प्रभारी आनंद राम ने इसकी पुष्टि की। पत्नी के अनुसार 27 फरवरी शुक्रवार रात में गांव में गोतिया के यहां श्राद्ध का भोज खाने के लिए पति-पत्नी दोनों गए थे। राजदेव ने शराब पी रखी थी। रात को पत्नी घर आ गई। उसे लगा कि कुछ देर बाद राजदेव भी लौट जाएंगे, लेकिन नहीं लौटे। उनकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कहीं कोई अता-पता नहीं चल पा रहा था। सोमवार को इस संबंध में थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी थी। इसी बीच सुबह में घर से कुछ दूर आगे कुसुमटांड़ जंगल में दुर्गंध आने पर लोगों ने देखा कि एक डेड बॉडी पड़ी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। राजदेव के परिजन भी ढूंढते हुए मौके पर आए। शव की पहचान की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *