भास्कर न्यूज | अमृतसर निगम चुनाव को लेकर वीरवार शाम 7 बजे सेंट्रल हल्के में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। सेंट्रल हल्के के सभी वार्डो से पुलिस गुजरी। इस दौरान एडीसीपी सिटी 1 विशालजीत सिंह, एसीपी जसपाल सिंह, इलाके संबंधी लगते सभी एसएचओ मौके उपस्थित थे। तकरीबन 50 पुलिस मुलाजिम इस फ्लैग मार्च में शामिल थे। वहीं इसके अलावा 21 दिसंबर को होने वाले निगम चुनाव को लेकर 841 बूथों पर तकरीबन 3 हजार पुलिस मुलाजिमों को तैनात किया जाएगा। बाहरी जिलों से 2 हजार पुलिस मुलाजिमों को बुलाया गया है। सुरक्षा को लेकर कड़ा इंतजाम किया गया है। एडीसीपी विशालजीत सिंह ने कहा कि सिटी में पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। यह मार्च निगम चुनाव को लेकर किया गया है। इस दौरान पुलिस शरारती अंसारी पर नजर रख रही है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जायेगी। सिटी में रात के समय 75 प्वाइंटों पर चेकिंग अभियान चलाया गया है। पीसीआर की पेट्रोलिंग भी चल रही है। लोगो की सुरक्षा को लेकर पुलिस हमेशा तैनात है।


