मैं आम आदमी पार्टी को मजबूत करना चाहता हूं : कुंवर

भास्कर न्यूज | अमृतसर नगर निगम चुनाव से एक दिन पहले विधान सभा हलका नार्थ के आप विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने अपनी ही पार्टी की कारगुजारी पर सवाल खड़े किए हैं। मीडिया से रूबरू होते हुए कुंवर ने कहा कि पार्टी के साथ खड़े होने वाले उम्मीदवारों का वह नैतिक समर्थन करते हैं, भले ही वह पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं या फिर आजाद। कुंवर का कहना है कि पार्टी जिस आइडियोलॉजी को लेकर सत्ता में आई थी उस पर खरी नहीं उतरी। उनका कहना है कि निगम चुनावों के लिए उन्होंने अपने हलके के वार्डों से 4-4 उम्मीदवारों के नाम भेजे थे लेकिन कई उन लोगों को टिकट दे दिए गए जो कभी न तो पार्टी के साथ खड़े थे ना ही हलके में दिखाई दिए। उनका कहना है कि टिकट बांटने के दौरान उन्होंने किसी के लिए टिकट की सिफारिश नहीं की। उनका कहना है कि कई ऐसे लोगों को टिकट दे दी गई जो आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। इस दौरान उन्होंने टिकट वितरण में बरती गई अनियमितताओं की तरफ भी संकेत किया। खैर, आप विधायक ने इस चुनाव में खुद को तटस्थ रखने की बात करते हुए कहा कि पार्टी जिस आइडियोलॉजी के साथ आई थी वह उस पर कायम हैं और पार्टी को मजबूत करना चाहते हैं। उनका कहना है कि पार्टी के साथ चलने वालों का वह नैतिक समर्थन करते हैं भले ही वह पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं या फिर आजाद।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *