केजरीवाल ने 1,000 रुपए देने का वादा कर महिलाओं को ठगा : चुग

भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार के दो साल आठ महीने, एक करोड़ से अधिक पंजाबी महिलाओं को धोखा देने के दिन साबित हुए हैं। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने जिला प्रधान हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में पार्टी दफ्तर शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में कही। इस मौके पर उनके साथ पूर्व सीपीएस अश्विनी सेखड़ी, जम्मू से विधायक बलवंत मनकोटिया भी मौजूद थे। चुग ने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार ने सत्ता में आने के बाद से ही महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए देने की गारंटी को लेकर धोखा किया है। चुग ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने खुद इस गारंटी की घोषणा की थी, लेकिन आज तक इसे पूरा नहीं किया गया है। उनका कहना है कि यह धोखा सूबे की एक करोड़ महिलाओं के साथ हुआ है। उनका कहना है कि चुनाव से पहले केजरीवाल ने बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण योजनाओं को दरकिनार कर दिया गया। चुग ने कहा कि केजरीवाल ने चुनाव के दौरान कहा था कि पंजाब में 20 हजार करोड़ रुपए की रेत चोरी हो रही है। उन्होंने दावा किया था कि आप की सरकार बनते ही इस चोरी को रोका जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनका आरोप है कि मान और उनके नेता भी 20 हजार करोड़ की रेत चोरी में शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *