वार्ड 37 से सात महिलाओं में मुकाबला, चार नेताओं की पत्नियां, दो की बहुएं और एक की बहन लड़ रही है चुनाव

अमनदीप सिंह | अमृतसर दक्षिणी हलके की वार्ड 37 में सात उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला है। जिसमें से शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस, भाजपा, आम आदमी पार्टी के साथ-साथ तीन आजाद उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, तीन आजाद उम्मीदवारों में एक ने कांग्रेस से नाराज होकर पत्नी को मैदान में उतारा है तो एक ने आप से टिकट न मिलने से खफा होकर अपनी पत्नी को चुनाव मैदान में खड़ा किया है। अब ऐसे में सात उम्मीदवारों में से 4 नेताओं पत्नियां, 2 नेताओं की बहुएं और 1 नेता की बहन चुनाव लड़ रही है। अकाली दल से कंवलजीत कौर चुनाव मैदान में है। कंवलजीत कौर पूर्व पार्षद गुरमेज सिंह बब्बी की बहू है। गुरमेज 2007 में पार्षद रहे थे, वहीं उनके परिवार को चौथी बार वार्ड 37 से शिअद ने टिकट दी है। बता दे कि गुरमेज का परिवार जंडियाला से पूर्व विधायक रहे मलकीत सिंह एआर का रिश्तेदार है। इसी तरह आजाद उम्मीदवार के तौर पर पूर्व पार्षद जागीर सिंह की पत्नी बीबी सरबजीत कौर मैदान में है। जागीर सिंह 1992 में पहले भी आजाद चुनाव लड़कर पार्षद बने थे। उस चुनाव के बाद सरकारी नौकरी करने लगे, वहीं अब रिटायर्ड होने के बाद फिर से पत्नी को आजाद उम्मीदवार को तौर पर खड़ा किया है। कांग्रेस से गुरप्रीत कौर वार्ड 37 से चुनाव में उतरी है। गुरप्रीत कौर पूर्व नंबरदार दिलबाग सिंह की बहू है। वहीं, दिलबाग की मृत्यु के बाद नंबरदारी उनके पति धरमिंदर सिंह के पास है। कांग्रेस की ओर से नंबरदार के परिवार को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस से टिकट न मिलने से नाराज हजारा सिंह टीटू पहलवान ने अपनी पत्नी शिंदर कौर को आजाद उम्मीदवार के तौर पर मैदान में खड़ा किया है। आम आदमी पार्टी ने गुरजीत कौर को टिकट दी है। गुरजीत कौर का भाई हिम्मतजीत सिंह 2012 से आप के साथ जुड़े हुए है। हिम्मतजीत हलका विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर के खासमखास है। इसलिए हिम्मत की बहन गुरजीत कौर मैदान में है। वहीं, कुलविंदर सिंह ने अपनी पत्नी रविंदर कौर के लिए आप से वार्ड 37 से टिकट मांगी थी। उन्हें टिकट न मिलने से आम आदमी पार्टी से बागी हुए कुलविंदर ने अपनी पत्नी रविंदर कौर को आजाद उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारा है। वहीं, भाजपा से प्रभजोत कौर मैदान में है। प्रभजोत कौर के पति राज कुमार रिंकू भाजपा से लंबे समय से जुड़े हुए है और जिला सचिव भी रह चुके है। अब देखना यह होगा कि सात उम्मीदवारों में से कौनसा उम्मीदवार जनता द्वारा वार्ड 37 से पार्षद चुना चाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *