पुलिस ने बाजार में निकाला चोर का जुलूस:चोरी के लिए घर में घुसा था, बुजुर्ग चिल्लाई तो मारपीट कर फरार हो गया, 7 मामलों में वांटेड

दौसा जिले के मंडावर कस्बे के केशव नगर स्थित एक मकान में घुसकर बुजुर्ग महिला के साथ बेरहमी से मारपीट कर नगदी एवं सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को घटना से महज 24 घंटे मे दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे लेकर थाना इंचार्ज ने मय पुलिस जप्ते के मुख्य बाजार में जुलुस निकाला। थाना इंचार्ज प्रवीण मीणा ने बताया कि 23 अप्रैल को हितेन्द्र कुमार महाजन ने मामला दर्ज करवाया था कि केशव नगर में उसके बड़े भाई नरेन्द्र सिंघल का मकान स्थित है। जहां उसकी बुजुर्ग मां भाई की दो बच्चियों के साथ रहती है। बुधवार अलसुबह अज्ञात चोर मकान में घुस गया और चोरी करने की नियत से सामान खंगालने लगा। जहां चोर ने अलमारी में रखे करीब तीन हजार रूपए चोरी करके ले जा रहा था कि बुजुर्ग की नींद खुल गई और चोर को देखकर शोर मचाने लगी। चोर ने बुजुर्ग के साथ बेरहमी से मारपीट कर फरार हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने घटना का खुलासा कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी भीमसिंह (27) उर्फ पप्पी सैन पुत्र मनोहरलाल सैन निवासी सतानंद कॉलोनी मंडावर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व मे भी मंडावर, जयपुर, करौली थाने मे चोरी, नकबजनी व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं मे कुल 07 प्रकरण दर्ज हैं। इनपुट: अमन शर्मा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *