जैसलमेर में जलाया पाकिस्तान का झंडा:VHP-बजरंग दल ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर आतंकवादियों को फांसी देने की मांग की

पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में निर्दोष हिन्दू यात्रियों की नृशंस हत्या एवं पाक-प्रायोजित आतंकवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को जैसलमेर में विरोध प्रदर्शन हुआ। विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल द्वारा हनुमान चौराहे पर पाकिस्तान का झंडा जलाया गया। पाकिस्तानी आतंकवाद का पुतला भी जलाया गया। विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री लालू सिंह सोढा ने बताया कि हमने आतंकवाद का पुतला दहन कर राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और आतंकवादियों को पकड़कर फांसी देने की मांग की है। जैसलमेर में शुक्रवार को हनुमान चौराहे पर बड़ी संख्या में लोगों ने इकट्ठा होकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। पहलगाम हमले के विरोध में पाकिस्तान का झंडा जलाने के साथ साथ पाकिस्तान का पुतला भी जलाया गया। राष्ट्रपति को दिए ज्ञापन में बताया गया कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में पाकिस्तान पोषित जिहादी आतंकियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले में, भारत के विभिन्न क्षेत्रों से आए निर्दोष हिन्दू यात्रियों की निर्मम हत्या कर दी गई। यह हृदय विदारक घटना केवल हमारे देश की आंतरिक सुरक्षा ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण हिन्दू समाज की धार्मिक आस्था एवं राष्ट्रीय एकता-अखंडता पर भी सीधा आघात है। जिला मंत्री लालू सिंह न इ बताया कि यह आतंकी हमला केवल कुछ निर्दोष नागरिकों पर नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, एकता, अखंडता, सम्प्रभुता और अस्मिता पर प्रायोजित हिंसात्मक षड्यंत्र है, जिसे पाकिस्तान सरकार एवं उसकी खुफिया एजेंसी ISI का प्रत्यक्ष या परोक्ष समर्थन प्राप्त है। हिन्दू तीर्थयात्रियों को बार-बार लक्ष्य बनाना इस्लामी जिहादी मानसिकता की विकृति और भारत विरोधी दुर्भावना का परिचायक है। विश्व हिन्दू परिषद, इस जघन्य कृत्य की कठोरतम शब्दों में निंदा करता है। ज्ञापन में ये रखी मांगे-

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *