पुलिस ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में की चेकिंग

भास्कर न्यूज‌ | बरनाला बरनाला पुलिस द्वारा बस स्टैंड रेलवे स्टेशन और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीम द्वारा पूरी मुस्तैदी दिखाते हुए गहन तलाशी ली गई और वहां आने जाने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई। जिला पुलिस प्रमुख मोहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए लोग पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी सुरक्षा के मद्देनजर इस तरह का अभियान निरंतर जारी रहेगा ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और नागरिक सुरक्षित महसूस कर सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *