पुलिस ने मां को सौंपा 4 साल का मासूम:खेलते हुए घर से हुआ था लापता, परिजनों ने जताया आभार

धौलपुर शहर की निहालगंज थाना पुलिस ने एक 4 वर्षीय लापता बच्चे को सकुशल दस्तयाब कर उसकी मां को सौंप दिया है। बच्चा खेलते-खेलते अपने घर से दूर चला गया था। बच्चे की मां निहालगंज थाना क्षेत्र के जिरोली का पुरा में किराए के मकान में रहती है। पुलिस के अनुसार, बच्चा घर के पास खेलते हुए अचानक लापता हो गया था। बच्चे की मां ने पहले अपने स्तर पर आसपास उसकी तलाश की, लेकिन जब वह नहीं मिला तो उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही निहालगंज थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे की तलाश शुरू की। हेड कॉन्स्टेबल गिरधारी लाल, जो ड्यूटी ऑफिसर थे, और कॉन्स्टेबल चालक नीरज सहित एक टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को सदर थाना क्षेत्र के खरगपुरा गांव से ढूंढ निकाला। बच्चे को थाने लाया गया, जहां उसे उसकी मां को सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे को वापस पाकर मां ने निहालगंज पुलिस का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *