अमृतसर| सिटी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में जब्त किए गए नशीले पदार्थों को शनिवार को नष्ट करने की कार्रवाई की। यह कार्रवाई खन्ना पेपर मिल में की गई, जहां ड्रग डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी और निगरानी में नशे को बॉयलर में डालकर जलाया गया। ड्रग डिस्पोजल कमेटी के चेयरमैन डीसीपी इन्वेस्टिगेशन रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 12 अलग-अलग मामलों में बरामद नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया। इस दौरान एडीसीपी डिटेक्टिव जगबिंदर सिंह और एसीपी डिटेक्टिव हरमिंदर सिंह भी कमेटी सदस्य के रूप में मौजूद रहे। नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत जब्त नशीले पदार्थों को सही तरीके से निपटान किया जा रहा है, ताकि इनके दोबारा दुरुपयोग की कोई संभावना न रहे। इस दौरान 2 किलो 320 ग्राम हेरोइन, स्मैक 990 ग्राम, नशीली गोलियां 965, चरस 230 ग्राम को नष्ट किया गया।


