पुलिस ने LNT मशीन को किया जब्त:अवैध खनन माफिया पुलिस से छुड़ाकर ले गए थे, हाथापाई भी की थी, 4 गिरफ्तार

भरतपुर की रुदावल पुलिस से LNT मशीन छुड़ाकर ले जाने वाले आरोपियों से मशीन जब्त कर ली गई है। साथ ही आरोपियों पर अवैध खनन कर पत्थर चोरी करने के आरोप में 2 करोड़ 25 लाख की पेनल्टी लगाई है। पुलिस अभी बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। कल सिर्फ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। 9 जनवरी को पुलिस से की थी धक्कामुक्की रुदावल थाना अधिकारी नरेश चंद शर्मा ने बताया कि अवैध खनन पर कार्रवाई के लिए थाने से 9 जनवरी को एक टीम रवाना की गई थी। अवैध खनन माफिया चुरारी डांग और सिर्रोध के पहाड़ों में अवैध खनन कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब अवैध खनन माफियाओं को रोकने की कोशिश की तो, अवैध खनन माफियाओं ने पुलिस कर्मियों ने धक्का मुक्की और हाथापाई की थी। आरोपियों पर लगाई 2 करोड़ 25 लाख की पेनल्टी अवैध खनन माफिया पुलिस के कब्जे से LNT मशीन को भी छुड़ाकर ले गए। घटना के बाद खनिज विभाग और राजस्व विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। अवैध खनन माफियाओं द्बारा मौके पर सेंड स्टोन के पत्थर की चोरी करना पाया गया। जिसको लेकर आरोपियों पर 2 करोड़ 25 लाख पेनल्टी लगाई गई। LNT मशीन को भी किया गया जब्त पुलिस से हाथापाई करने वाले 13 आरोपियों की पहचान की गई। जिसके बाद कल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आज पुलिस ने आरोपियों से LNT मशीन को भी जब्त कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *