पुलिस बैंड ने देशभक्ति गीतों से बांधा समा:पुलिस दिवस उपलक्ष्य में फतहसागर पाल पर दी प्रस्तुति, एसपी सहित अन्य पुलिस अफसर रहे मौजूद

पुलिस दिवस के उपलक्ष्य में फतहसागर झील की पाल पर पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई। ‘ये देश है वीर जवानों का.., ‘यहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया..’ आदि गीतों की धुन ने समां बांध दिया। इस मौके पर उदयपुर एसपी योगेश गोयल, एएसपी उमेश ओझा सहित डिप्टी और थानाधिकारी सहित कांस्टेबल मौजूद थे। इस मौके पर कुछ पुलिस अधिकारियों ने देशभक्ति कविता भी सुनाई। अंत में राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन हुआ। इससे पहले पुलिस लाइन में जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें कक्षा 9 से 12वीं के स्टूडेंट्स ने भाग लिया। 17 अप्रैल को संभाग स्तरीय क्विज प्रतियोगिता होगी। आज पुलिस अधिकारी-कांस्टेबल को मिलेंगे पुरस्कार
पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर बुधवार को पुलिस दिवस समारोह का आयोजन होगा। इस दौरान सेरेमोनियल परेड होगी। जिसके बाद उत्कृष्ट सेवाओं के​ लिए पुलिस अधिकारी से लेकर पुलिस कर्मियों को सर्वोत्तम, अति उत्तम और उत्तम सेवा चिह्न देकर प्रदान किए जाएंगे। इस पर प्रदर्शनी, रक्तदार शिविर, पौधरोपण और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *