पुलिस बैडमिंटन स्पर्धा में छत्तीसगढ़ ने जीता गोल्ड

बालोद| अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन और टेबल टेनिस टूर्नामेंट की मिक्सड डबल्स स्पर्धा में छत्तीसगढ़ ने इतिहास रच दिया। राज्य ने पहली बार गोल्ड मेडल जीता। सूरज सिंह परिहार आईपीएस और आकर्षि कश्यप डीएसपी की जोड़ी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। रजत पदक भी छत्तीसगढ़ के नाम रहा। यह पदक आईपीएस भावना गुप्ता और मिजोरम के मोरमुता की जोड़ी को मिला। यह टूर्नामेंट केरल के कोचीन स्थित राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम, कदवंथरा, एर्नाकुलम में चला। इसमें देशभर की 43 टीमों ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ ने कुल 11 पदक जीते। पदक तालिका में राज्य तीसरे स्थान पर रहा। इससे पहले चंडीगढ़ में हुए टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ ने 5 पदक जीते थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *