कौशल्या धाम मंदिर निर्माण के लिए संकल्प यात्रा शुरू

बालोद| ग्राम मेडकी में मंगलवार को स्वर्गीय फूल सिंह साहू की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा हुई। सभा में पाटेश्वर धाम के राम बालक दास महात्यागी ने कौशल्या धाम मंदिर निर्माण संकल्प यात्रा पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर ग्रामवासी परस राम साहू ने गांव के लोगों से मंदिर निर्माण में भागीदारी का आह्वान किया। ग्रामीणों को सदस्यता भी दिलाई गई। परस राम साहू और उनके परिवार ने मंदिर निर्माण के लिए 51 हजार रुपए की मूर्ति स्थापना का संकल्प लिया। सभा में मौजूद लोगों ने मंदिर निर्माण में सहयोग का भरोसा दिया। मंदिर संकल्प यात्रा 2026 तक जारी रहेगी। इच्छुक लोग अपने गांव में राम बालक दास महात्यागी को आमंत्रित कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *