बालोद| माता कर्मा महाविद्यालय गुंडरदेही में भारतीय शिक्षण मंडल का 56वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की आरती से हुई। आयोजन का मुख्य उद्देश्य संस्कृत, संस्कार और समृद्धि को जोड़ना रहा। मुख्य वक्ता डॉ. लीना साहू रहीं। वे भारतीय शिक्षण मंडल की प्रांत उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने “संस्कार से समृद्धि’ विषय पर उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा, जीवन की सार्थकता कर्म पर निर्भर है। व्यक्ति की दृष्टि उसके कर्म पर होनी चाहिए। जहां दृष्टि होती है, वहीं मन होता है। जहां मन होता है, वहीं भाव होता है। और जहां भाव होता है।


